वर्णमाला किसे कहते हैं ?
वर्णो के क्रमागत समूह को वर्णमाला कहते हैं । वर्णमाला के द्वारा हमें व्याकरण में प्रयुक्त किए जाने वाले वर्णो का ज्ञान प्राप्त होता है । हिन्दी वर्णमाला में शब्दों की संख्या को लेकर प्रत्येक विद्वानों के अपने अपने मत है । कुछ के अनुसार इनकी संख्या 46 है तो कुछ के अनुसार 48 या 49 है , पर आधुनिक हिन्दी व्याकरणानुसार वर्णमाला में वर्णो की कुल संख्या 51 है.
