भाषा की अभिव्यक्ति के कितने माध्यम हैं ? नाम लिखें ।

Ans. भाषा की अभिव्यक्ति के कितने माध्यम हैं-
- मौखिक
- लिखित
- सांकेतिक
1. मौखिक : भाषा के इस रूप के अंतर्गत विचारों का आदान प्रदान बोलकर किया जाता है । मौखिक रूप में मानव शब्दों को बोलकर एक दुसरे पर अपने विचारों को व्यक्त करता है । वह भाषा का सर्वप्राचीन , सर्वप्रचलित रूप है । इसे भाषा के अन्य रूपों की तुलना में अधिक प्रयोग किया जाता है । यह माध्यम शिक्षित तथा अशिक्षित दोनों वर्गो द्वारा प्रयोग में लाया जाता है ।
2. लिखित : भाषा के इस रूप में विचारों का आदान प्रदान लिखकर किया जाता है । इस रूप में मानव शब्दों को लिखकर अपने मनोभावों तथा विचारों को प्रकट करता है । इस रूप को प्रयोग करने वाले मनुष्य का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है ।
3 . सांकेतिक : भाषा के इस रूप में विचारों का आदान प्रदान संकेतों द्वारा किया जाता है । इसमें विचारों तथा मनोभावों को तरह - तरह के संकेतों द्वारा दर्शाया जाता है । भाषा का यह रूप अन्य रूपों की अपेक्षा कम प्रचलित है ।